आय से अधिक संपत्ति मामले में ओम प्रकाश चौटाला को 4 साल की सजा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Financial Express
ओम प्रकाश चौटाला को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने चार साल के कारावास की सजा सुनाई। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और इंडियन नेशनल लोकदल सुप्रीमो आय से अधिक संपत्ति मामले में दोषी ठहराए गए हैं। विशेष न्यायाधीश विकास ढल ने आज फैसला सुनाते हुए चौटाला पर 50 लाख रुपये का भारी जुर्माना लगाते हुए उनकी सिरसा, पंचकूला, गुरुग्राम और असोला की संपत्तियों को सीज करने का आदेश दिया है।
