यूपी के सरकारी व निजी कार्यालयों में अब रहेगी 50 फीसदी उपस्थिति
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
यूपी में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच योगी सरकार द्वारा निजी कंपनियों में नौकरी कर रहे लोगों के लिए बड़ा आदेश जारी किया। सीएम योगी ने आदेश दिया कि राज्य के सभी निजी व सरकारी कार्यालयों में केवल 50 फीसदी क्षमता के साथ कर्मचारी उपस्थित रहेंगे। निजी सेक्टर में काम कर रहे कर्मचारी अगर कोरोना संक्रमित पाए जाते हैं तो उन्हें 7 दिन की ‘लीव विद पे’ दी जाएगी।
