ओमप्रकाश राजभर बोले- केवल राजनीतिक शक्ति के लिए भाजपा से समझौता किया
Shortpedia
Content Team
Image Credit: newsbyte
उत्तर प्रदेश की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) के अध्यक्ष और भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर का अनोखा बयान सामने आया है। मऊ में मुस्लिम समुदाय के एक कार्यक्रम में उन्होंने भाजपा के साथ जाने को मजबूरी बताया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। उन्होंने यहां मौजूद लोगों से कहा कि वह भाजपा में सिर्फ राजनीतिक शक्ति लेने के लिए गए हैं, लेकिन चुनाव वह अपनी छड़ी के निशान पर ही लड़ रहे हैं।