अग्निपथ योजना के खिलाफ प्रदर्शनों पर पीएम बोले, "समय आने पर मिलेगा फायदा"
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: state times
अग्निपथ योजना के खिलाफ व्यापक प्रदर्शनों और विपक्ष की आलोचना की पृष्ठभूमि में पीएम मोदी ने सोमवार को कहा कि कई फैसले और सुधार अस्थायी रूप से अप्रिय हो सकते हैं, लेकिन समय के साथ देश को उनके लाभों का अनुभव होगा। हालांकि, इस दौरान उन्होंने विरोध प्रदर्शनों का कोई उल्लेख नहीं किया। कांग्रेस सहित कई विपक्षी पार्टियों ने अग्निपथ योजना को सरकार की नई बड़ी गलती करार दिया है।
