राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक पर सीआरपीएफ ने कहा- उन्होंने स्वयं 113 बार तोड़े सुरक्षा नियम
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Free press journal
कांग्रेस ने दिल्ली में राहुल गांधी की सुरक्षा चूक मामले को लेकर गृहमंत्री अमित शाह से शिकायत की थी, साथ ही इससे जुड़ा एक वीडियो भी शेयर किया था। इस मामले पर सीआरपीएफ ने गृह मंत्रालय को जवाब सौंपा। सीआरपीएफ ने कहा है कि राहुल ने 2020 से अब तक 113 बार सुरक्षा के नियम तोड़े हैं। उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कई बार सिक्योरिटी गाइडलाइंस का उल्लंघन किया।
