सोमवार को 'रेल रोको आंदोलन' करेंगे प्रदर्शनकारी किसान, चढूनी ने सरकार को दी चेतावनी
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसान कल सोमवार को रेल रोको अभियान चलाएंगे। तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने, न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर कानून बनाने और लखीमपुर खीरी मामले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के इस्तीफे की मांग को लेकर अभियान चलाया जाएगा। भारतीय किसान यूनियन के नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने सभी जगहों के किसानों से इसमें शामिल होने की अपील की है। ये अभियान छह घंटे चलेगा।