गुरु तेग बहादुर के 400वें प्रकाश पर्व पर पीएम बोले- गुरुओं के आदर्शों पर चल रहा आज भारत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पीएम मोदी सिख गुरु तेग बहादुर के 400वें प्रकाश पर्व के अवसर पर लाल किला पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज की भावना को शब्दों में बता पाना मुश्किल है। आज हमारा देश हमारे गुरुओं के आदर्शों पर चल रहा है। इससे पहले 2019 में हमें गुरुनानक देव जी का 550वां प्रकाश पर्व और 2017 में गुरु गोबिंद सिंह जी का 350वां प्रकाश पर्व मनाने का भी अवसर मिला।
