आंदोलन के सात महीने पूरे होने पर 26 जून को राजभवनों का घेराव करेंगे किसान
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbytes
कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों ने 26 जून को राजभवनों के घेराव का ऐलान किया है। 40 किसान संगठनों का प्रतिनिधित्व करने वाले संयुक्त किसान मोर्चा ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली के बॉर्डर पर आंदोलन को सात महीने पूरे होने पर 26 जून को सभी राज्यों के राज्यपालों के सरकारी आवासों का घेराव किया जाएगा। इस दौरान किसान राज्यपालों के आवासों के बाहर प्रदर्शन करेंगे और काले झंडे दिखाएंगे।