शादी के सवाल पर राहुल बोले, "लड़की में मेरी मां और दादी जैसे गुण होने चाहिए"
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Times Now
भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी से शादी का सवाल पूछा गया क्या आप ऐसी महिला से शादी करना चाहते हैं, जिसमें आपकी दादी जैसे गुण हों। इस पर 52 वर्षीय राहुल ने कहा- मैं ऐसी महिला चाहूंगा, जिसमें मेरी मां और दादी, दोनों के गुण हों। दूसरे कार्यक्रम में राहुल ने अपनी टी-शर्ट को लेकर कहा कि अभी तो यही चल रही है, जब नहीं चलेगी तो देखा जाएगा।
