ओपी चौटाला जेबीटी भर्ती घोटाले में सजा पूरी करके तिहाड़ जेल से रिहा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter@ANI
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और इंडियन नेशनल लोकदल के अध्यक्ष ओपी चौटाला जेबीटी भर्ती घोटाले में सजा पूरी करके तिहाड़ जेल से रिहा हुए। दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इससे पहले चौटाला आज करीब सुबह साढ़े 9 बजे रिहाई के लिए तिहाड़ जेल पहुंचे। यहां कागजी कार्रवाई पूरी कर उन्होंने रिहाई के फार्म पर हस्ताक्षर किए। इस दौरान उनके पोते कर्ण चौटाला उनके साथ रहे।
