राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए आज नामांकन दाखिल करेंगे यशवंत सिन्हा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
राष्ट्रपति पद के लिए विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा आज नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इस दौरान उनके साथ राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, सीताराम येचुरी, शरद पवार समेत कई विपक्षी नेताओं के आने की उम्मीद है। यशवंत सिन्हा ने कहा कि हमारा लोकतंत्र, हमारा संविधान खतरे में है। स्वतंत्रता संग्राम के सभी मूल्य खतरे में हैं। इसलिए भारत को खतरा है। राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव 18 जुलाई को कराया जाएगा।