विपक्षियों का मोदी पर तंज, बोले- देश को ऑक्सीजन चाहिए, भाषण नहीं
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल 8वीं बार देश को संबोधित किया। उन्होंने अपने 19 मिनट के संबोधन में कहा कि लॉकडाउन से बचने की भरपूर कोशिश करनी है और माइक्रो कंटेनमेंट जोन पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। विपक्षी दलों के नेता पीएम के कोरोना पर दिए भाषण की निंदा कर रहे हैं। नेताओं ने कहा कि देश को इस वक्त आपके भाषण की नहीं, ऑक्सीजन की जरूरत है।
