विपक्ष की उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार ने लगाया बीजेपी पर फोन टैपिंग का आरोप
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: the week
मार्गरेट अल्वा ने आरोप लगाया कि चुनाव में समर्थन के लिए उन्होंने बीजेपी नेताओं को कॉल किया था, लेकिन उसके बाद उनके कॉल डायवर्ट होने लगे। बकौल अल्वा, अगर फोन रिस्टोर हुआ तो मैं बीजेपी, टीएमसी या बीजेडी के किसी भी सांसद को फोन नहीं करूंगी। मामले में बीएसएनएल ने उनकी शिकायत पर एफआईआर दर्ज करवाई है। जवाब में बीजेपी नेता अजय मिश्र 'टेनी' बोले, 'उनका फोन टैप करने से किसी को क्या फायदा होगा?'
