विपक्ष का आरोप- डेल्टा वेरिएंट के लिए बोरिस जिम्मेदार, भारतीय यात्रियों के आगमन पर देरी से लगाई थी रोक
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
डेल्टा वेरिएंट मामलों में बढ़त के लिए ब्रिटेन की विपक्षी लेबर पार्टी ने बोरिस जॉनसन के भारतीय यात्रियों के आने पर देर से रोक लगाने वाले फैसले को जिम्मेदार ठहराया। लेबर शैडो गृह मंत्री निक थॉमस सायमंड्स ने इसे 'जॉनसन स्वरूप' करार दिया और जहां से यात्रा पर प्रभावी रूप से प्रतिबंध था उन देशों की 'रेड लिस्ट' में भारत को शामिल नहीं करने पर ब्रिटिश प्रधानमंत्री पर 'अविश्वसनीय रूप से लापरवाही' का आरोप लगाया।
