ओवैसी ने वसीम रिजवी पर लगाया पैगंबर के खिलाफ किताब में आपत्तिजनक बातें लिखने का आरोप, दर्ज कराई शिकायत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
पैगंबर मोहम्मद साहब की जिंदगी पर आधारित किताब को लेकर वसीम रिजवी ने कहा कि उनकी ये किताब पैगंबर मोहम्मद साहब के चरित्र को उजागर करती है। इसे लेकर नाराज असदुद्दीन ओवैसी ने अब रिजवी के खिलाफ केस दर्ज कराने की मांग की और वो हैदराबाद के पुलिस कमिश्नर से मिले। उन्हें रिजवी के खिलाफ आपराधिक मामला दायर होने का आश्वासन मिला। आरोप है कि किताब में पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ आपत्तिजनक बातें लिखी हैं।
