एफआईआर दर्ज होने पर ओवैसी ने दिल्ली पुलिस को लताड़ा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: India tv news
दिल्ली पुलिस की ओर से सार्वजनिक शांति भंग करने और लोगों को भड़काने के आरोप में दर्ज एफआईआर पर असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि मैंने पहली ऐसी प्राथमिकी देखी है जो यह नहीं बता पा रही है कि आखिर अपराध क्या है। उन्होंने कहा कि हम इससे भयभीत नहीं होने वाले हैं। उन्होंने दिल्ली पुलिस को भी निशाने पर लिया। उन्होंने दिल्ली पुलिस को 'बैलेंस वाद' सिंड्रोम से पीड़ित बताया।
