दिल्ली में बना ऑक्सीजन कॉन्सट्रेटर बैंक, 2 घंटे में घर पर पहुंचेगी हेल्प- केजरीवाल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
आज अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया कि हम दिल्लीवासियों के लिए ऑक्सीजन कॉन्सट्रेटर बैंक शुरू कर रहे हैं। जिससे जरूरत पड़ने पर मरीजों को ऑक्सीजन मिले। दिल्ली के हर जिले में 200 ऑक्सीजन कॉन्सट्रेटर बैंक बनेंगे। जरूरत पड़ने पर ऑक्सीजन कॉन्सट्रेटर 2 घंटों में घरों तक पहुंचाए जाएंगे। बकौल केजरीवाल, आगामी 15 दिनों के दौरान 1000 आइसीयू बेड बनाए जाएंगे। डिजिटल पत्रकार वार्ता के दौरान केजरीवाल ने ये जानकारी दी।
