पाक ने भारत पर कश्मीर में कैमिकल हथियारों के इस्तेमाल करने का आरोप लगाया
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने एक डोजियर जारी कर भारत के खिलाफ झूठे आरोप लगाए कि भारत कश्मीर में मानवाधिकार अधिकारों का उल्लंघन कर रहा है। उन्होंने कश्मीर में कैमिकल हथियारों के इस्तेमाल करने का भी आरोप लगाया। कुरैशी ने कहा कि डोजियर में तीन चैप्टर, 113 रेफरेंसेज, 26 अंतरराष्ट्रीय मीडिया समीक्षा रिपोर्ट और 41 भारतीय मीडिया और थिंकटैंक की रिपोर्ट हैं। उन्होंने भारत पर आईएसआईएस को ट्रेनिंग देने का भी आरोप लगाया।
