इमरान खान को पाक सरकार ने चेताया, फिर से प्रदर्शन किए तो होगी गिरफ्तारी
Kapil Chauhan
News Editor![](https://assets.shortpedia.com/uploads/2023/02/06/1675694600.jpg?tr=w-720,ar-3-2,cm-pad_resize,bg-F3F3F3)
Image Credit: twitter
पाकिस्तानी गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह ने पूर्व पाक पीएम इमरान खान को चेतावनी दी है कि अगर उन्होंने फिर से सरकार विरोधी प्रदर्शन किए तो उनकी गिरफ्तारी होगी। इमरान ने कार्यकर्ताओं को 'जेल भरो तहरीक' अभियान के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद पाकिस्तानी सरकार ने इमरान खान को ये चेतावनी दी है। इसके अलावा, सनाउल्लाह ने इमरान को 'परेशानी पैदा करने' के लिए दोषी ठहराया है।