पाक पीएम ने यूएई से लगाई गुहार, भारत को बातचीत के लिए मनाएं
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Khaleej Times
पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ ने पिछले हफ्ते यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नह्यान से गुहार लगाई थी कि वह भारत को बातचीत के लिए मनाएं। शहबाज ने सामने आए एक इंटरव्यू में कहा कि यूएई के भारत से अच्छे संबंध हैं। वो चाहे तो प्रधानमंत्री मोदी और भारत को बातचीत के लिए मना सकते हैं। पाकिस्तान अमन चाहता है, इसके लिए गंभीरता से बातचीत करना जरूरी है।
