चीन से मिले J-10C लड़ाकू विमान वायुसेना में शामिल कर पाक ने भारत को दिखाई आंख
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: pipanews
चीन से मिले J-10C लड़ाकू विमान पाकिस्तानी सेना में शामिल हुए। इन 25 विमानों की स्क्वाड्रन को पाकिस्तान की वायुसेना के बेड़े में औपचारिक समारोह में शामिल किया गया। जिसमें पाकिस्तानी पीएम शामिल रहे। 40 साल पहले पाक वायुसेना को अमेरिका ने एफ-16 विमान दिए थे। इसके बाद पाकिस्तान को अब नए लड़ाकू विमान हासिल हुए हैं। पाकिस्तान ने चीन को धन्यवाद जबकि भारत को परोक्ष रूप से धमकी दी।
