मदीना में पीएम शरीफ से हुई गाली-गलौच, इमरान खान और 150 अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पाकिस्तान की पंजाब पुलिस ने सऊदी अरब में मस्जिद-ए-नवाबी पर प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और उनके शिष्टमंडल के खिलाफ नारेबाजी करने के आरोप में पूर्व पीएम इमरान खान और 150 अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।अधिकारियों ने बताया कि इन आरोपियों में इमरान खान के पूर्ववर्ती मंत्रिमंडल का हिस्सा रह चुके कुछ सदस्य भी शामिल हैं। पाकिस्तानी जायरीनों ने शिष्टमंडल के सदस्यों के खिलाफ अपशब्दों का भी प्रयोग किया है।
