इमरान की पत्नी की भगोड़ी सहेली फराह की होगी जांच, 600 करोड़ के घोटाले के आरोप
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Op India
इमरान खान की पत्नी की भगोड़ी सहेली फराह खान भ्रष्टाचार मामले में फंसती दिख रही हैं। पाकिस्तान की भ्रष्टाचार विरोधी निगरानी संस्था ने फराह खान के खिलाफ आय से अधिक अवैध संपत्ति मामले में जांच शुरू करने का आदेश दिया। विपक्ष का आरोप है कि फराह ने अधिकारियों को मनपसंद पद दिलाकर काफी पैसा कमाया। ये पाकिस्तान का सबसे बड़ा घोटाला है और फराह ने 600 करोड़ पाकिस्तानी रुपये वसूले।
