भारतीय मिसाइल गिरने का जवाब देने में सक्षम है पाक, लेकिन हमने संयम दिखाया: इमरान खान
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: geo
भारत की मिसाइल पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में गिरने के मुद्दे पर पाक प्रधानमंत्री इमरान खान ने रविवार को प्रतिक्रिया दी है। इस दौरान इमरान खान ने कहा कि पाकिस्तान पंजाब में भारतीय मिसाइल के गिरने के बाद उनका देश भारत को जवाब दे सकता था, लेकिन इसने संयम दिखाया है। उल्लेखनीय है कि 9 मार्च को एक हथियार रहित भारतीय सुपरसोनिक मिसाइल पाकिस्तानी क्षेत्र में जाकर लैंड हुई थी।
