चंद्रयान-2 का मजाक उड़ाने पर पाक के मंत्री को यूजर्स ने लताड़ा, 'गिरेबां में झांककर' देखने को कहा
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
चंद्रयान-2 के सफलता से चूकने पर जहां भारत काफी दुखी है वहीं पाकिस्तान के मंत्री अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं. शनिवार को पाकिस्तान के विज्ञान और तकनीक मंत्री फवाद चौधरी ने ट्वीट किया कि जो काम आता नहीं, पंगा नहीं लेते ना...इतना ही नहीं एक और ट्वीट में लिखा कि सोजा भाई चंद्रमा की जगह मुंबई में उतर गया खिलौना. इसके बाद यूजर्स ने पाक को गिरेबां में झांककर देखने को कहा और मंत्री को जमकर लताड़ा.
