आतंक को लेकर चौतरफा घिरा पाक, UN प्रतिबंधों को लागू करने को हुआ मजबूर
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Wikipedia
शुक्रवार को आतंकी सगंठनों पर नकेल कसने के लिए वैश्विक दबाव के बीच पाक ने UNSC 1267 प्रतिबंधों को लागू करने के लिए दिशानिर्देश जारी किए. यह देश में संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिबंधित लोगों और संस्थाओं के प्रति लक्षित है. वहीं गाइडलाइन जारी करते हुए विदेश कार्यालय ने कहा कि ये दिशा-निर्देश अंतर्राष्ट्रीय दायित्वों को पूरा करने में मदद करेंगे. बता दें कि आर्थिक संकट से जूझ रहा पाक पश्चिमी देशों से मदद पाने के लिए ऐसा कर रहा है.
