आतंकी मसूद के मारे जाने की अटकलों पर लग गया विराम, पाक के मंत्री का दावा 'वो' जिंदा है
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: geo tv
मोस्ट वॉन्टेड आतंकी जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर की मौत की अटकलों पर सोमवार को विराम लग गया है. क्योंकि पाक के पंजाब प्रांत के मंत्री फैयाज-उल-हसन ने कहा कि मसूद अजहर अभी जिंदा है. अभी तक उसके मरने की कोई खबर नहीं आई है. वहीं रविवार को मसूद के मारे जाने की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी. भारतीय सुरक्षा एजेंसी का मानना है कि पाकिस्तान पुलवामा अटैक के मास्टरमाइंड को बचाने की कोशिश कर रहा है. इसलिए जानबूझकर अजहर के मौत की खबरें फैलाई जा रही हैं.
