टीटीपी से बातचीत को लेकर पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी ने प्रधानमंत्री इमरान खान पर साधा निशाना
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: shortpedia
तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) से बातचीत को लेकर प्रधानमंत्री इमरान खान को विपक्ष ने एक बार फिरघेर लिया है। पाकिस्तान सरकार के प्रतिबंधित टीटीपी के कुछ समूहों के साथ बातचीत करने के बयान को लेकर पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) ने शुक्रवार को इमरान खान की आलोचना की है। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी ने इमरान खान के इस कदम को मृत सैनिकों के परिवारों के घावों पर नमक छिड़कने के समान करार दिया है।
