धारा 370 को लेकर बौखलाया पाकिस्तान, भारत के साथ द्विपक्षीय व्यापार पर लगाई रोक
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
मोदी सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 को हटाए जाने के बाद पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान तिलमिला उठा है. ऐसे में बुधवार को पाक ने भारत से डिप्लोमैटिक रिलेशंस सीमित करने और द्विपक्षीय व्यापारिक संबंध तोड़ने का ऐलान किया है. पीएम इमरान खान की अध्यक्षता में राष्ट्रीय सुरक्षा समिति की बैठक में नई दिल्ली से पाकिस्तान के राजदूत को वापस बुलाने और भारतीय राजदूत को निष्कासित करने का भी फैसला किया गया है.
