अमेरिका में अपने दूतावास को बेच रहा 'कंगाल' पाकिस्तान, शहबाज शरीफ ने दी मंजूरी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Minute mirror
पाकिस्तान अब अमेरिका स्थित अपने दूतावास की बिल्डिंग को बेचने जा रहा है। इस संबंध में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने मंजूरी दे दी है। वाशिंगटन के पॉश इलाके में स्थित इस बिल्डिंग की कीमत करीब 60 लाख अमेरिकी डॉलर बताई जा रही है। बता दें, बिल्डिंग को खरीदने के लिए सबसे ऊंची बोली एक यहूदी समूह ने लगाई है। जबकि दूसरी सबसे ऊंची बोली एक भारतीय रिएल्टर ने लगाई।
