पाक ने भारत से कुलभूषण जाधव का पक्ष रखने के लिए वकील नियुक्त करने को कहा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
अंतरराष्ट्रीय अदालत के आदेश का अनुपालन हो सके इस लिहाज से पाक ने भारत से कुलभूषण जाधव का पक्ष रखने के लिए वकील नियुक्त करने को कहा। दरअसल, जाधव को अप्रैल 2017 में पाकिस्तानी अदालत ने जासूसी और आतंकवाद का दोषी ठहराकर मौत की सजा सुनाई थी। तब आइसीजे ने कहा था कि पाकिस्तान जाधव को दोषी ठहराने के फैसले और सजा पर पुनर्विचार करे। साथ ही बिना देरी के भारत को राजनयिक पहुंच दे।
