यूएन में भारत ने पाक को लताड़ा, कहा- यहां शांति की बात करते हो और लादेन को शहीद बताते हो
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: the hindu
राइट टू रिप्लाई अधिकार का इस्तेमाल करते हुए यूएन में भारत के स्थायी मिशन के काउंसलर ए अमरनाथ ने पाकिस्तानी प्रतिनिधि से कहा कि आप यहां शांति और सुरक्षा की बात करते हैं और आपके प्रधानमंत्री ओसामा बिन लादेन जैसे वैश्विक आतंकवादी को शहीदों के रूप में महिमामंडित करते हैं। बकौल अमरनाथ, वैश्विक आतंकवाद के केंद्र के रूप में पाकिस्तान पड़ोसियों के खिलाफ सीमा पार आतंकवाद में शामिल रहा है।
