आतंकियों पर नहीं लगाई लगाम, अब FATF की ग्रे लिस्ट में रहेगा पाकिस्तान
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: India today
आतंकियों पर कार्रवाई करने में नाकाम रही इमरान सरकार को बड़ा झटका लगा है। आंतकियों पर नकेल न लगा पाने के चलते पाक अब FATF की ग्रे लिस्ट में रहेगा। पाकिस्तान को इस सूची से हटाने का फैसला अब अप्रैल 2022 में ही लिया जाएगा, जब एफएटीएफ का अगला सत्र आयोजित किया जाएगा। जून में एफएटीएफ ने पाकिस्तान को काले धन पर रोक नहीं लगाने, आतंकवाद के लिए वित्तपोषण बढ़ाने पर इस सूची में रखा।
