पाकिस्तानी-अमेरिकी सांसद इल्हान उमर फॉरेन अफेयर्स कमेटी से बाहर, भारत के खिलाफ हैं मुखर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Wsj
पाकिस्तान की कट्टर समर्थक अमेरिकी सांसद इल्हान उमर को हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव की स्पेशल फॉरेन अफेयर्स कमेटी से निकाला गया। ये राष्ट्रपति जो बाइडेन के लिए भी मुश्किल है, क्योंकि उमर उनकी ही डेमोक्रेटिक पार्टी की सांसद हैं। इल्हान उमर कई बार इजराइल और यहूदियों के खिलाफ जहर उगल चुकी हैं। इल्हान उमर भारत-विरोधी टिप्पणियों और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर का दौरा करने की वजह से भी सुर्खियां बटोर चुकी हैं।
