पाक की "नापाक" हरकत, आतंकी बुरहान वानी पर फिल्म बनाने जा रहा पाकिस्तान
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
आतंक के गढ़ पाकिस्तान का एक और नया रूप सामने आया है. दरअसल सीमावर्ती राज्य कश्मीर में सेना के हाथों मारे गए हिजबुल मुजाहिदीन आतंकी बुरहान वानी के जीवन पर अब पाकिस्तान में एक फिल्म बनने जा रही है. इस फिल्म में इमरान खान की पार्टी से जुड़े सांसद आमिर लियाकत, वानी का रोल करने वाले हैं. वहीं फिल्म का निर्देशन अयूब खोसो करने वाले हैं. लियाकत ने बुरहान वानी को एक रियल हीरो भी बताया है.
