पाकिस्तानी मंत्री ने इमरान से की महिला दिवस को अंतरराष्ट्रीय हिजाब दिवस घोषित करने की अपील
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खराब हो चुकी साख को बचाने के लिए पाकिस्तान नए-नए हथकंडे आजमाता रहता है। हालिया भारत में जारी हिसाब विवाद को भी अवसरवादी पाकिस्तान ने भुनाने की कोशिश की। एक पाकिस्तानी केंद्रीय मंत्री ने इमरान खान को पत्र लिखकर अपील की है कि भारत में हिजाब पहनने पर प्रतिबंध की ओर दुनिया का ध्यान खींचने के लिए 8 मार्च को प्रस्तावित 'औरत मार्च' को बैन करके उसकी जगह 'हिजाब दिवस' मनाया जाए।
