दूसरी बार कोरोना संक्रमित हुए पाकिस्तानी राष्ट्रपति आरिफ अल्वी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पाकिस्तानी राष्ट्रपति आरिफ अल्वी दूसरी बार कोरोना संक्रमित हुए। उन्होंने लोगों से सरकार द्वारा घोषित गाइडलाइंस का पालन करने को कहा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया कि उन्हें हल्का बुखार है बाकि और दूसरे कोई लक्षण नहीं है। उन्होंने ट्विटर किया, 'मेरे कोविड-19 टेस्ट का नतीजा पॉजिटिव आया है। चार-पांच दिनों से गले में खराश थी जो अब ठीक हो रही है। दो रात पहले हल्का बुखार भी था।'
