गाजा और इजरायल में संघर्ष विराम, मिस्त्र ने रोका चौथे युद्ध का खतरा
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: jagran
शनिवार को गाजा से हमास आतंकियों ने इजरायल पर 450 रॉकेट दागे वहीं जवाबी कार्रवाई में इजरायल ने पलटवार करते हुए हवाई हमले किए. मिस्त्र की मध्यस्तता के चलते फलस्तीन और इजरायल के बीच एक और युद्ध होने का खतरा सोमवार को टल गया है. फलस्तीनी नेताओं ने कहा कि इजरायल के साथ संघर्ष विराम पर सहमति बन गई है. इस बीच, इजराइली हमलों में मरने वाले फलस्तीनियों की संख्या बढ़कर 22 हो गई है.
