न्यूयॉर्क में प्रिंस हैरी और मेघन की कार का पैपराजी ने किया पीछा, दुर्घटनाओं से बाल-बाल बचे
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Business Insider
न्यूयॉर्क में प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेघन की कार का पैपराजी ने पीछा किया। इस दौरान वे कई दुर्घटनाओं से बाल-बाल बचे। घटना मंगलवार की है, जब वे अवॉर्ड फंक्शन से लौट रहे थे। उनके साथ मेघन की मां भी थी। बता दें, 1997 में हैरी की मां प्रिंसेस डायना की भी एक कार एक्सीडेंट में मौत हुई थी। तब भी पेरिस में पैपराजी उनका पीछा कर रहे थे।
