परमेश्वरन अय्यर बने नीति आयोग के सीईओ, अमिताभ कांत की लेंगे जगह
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Zee Hindustan Live
सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी परमेश्वरन अय्यर को नीति आयोग के सीईओ के रूप में वापस लाया गया है। अमिताभ कांत का कार्यकाल आयोग में 30 जून को पूरा हो रहा है। अय्यर को अभी दो साल की अवधि के लिए नीति आयोग का सीईओ नियुक्त किया गया है। बता दें पूर्व पेयजल और स्वच्छता सचिव परमेश्वरन अय्यर उत्तर प्रदेश कैडर के 1981 बैच के आईएएस अधिकारी और जाने-माने स्वच्छता विशेषज्ञ हैं।
