लोकसभा में शून्यकाल के दौरान उठाए गए हर मुद्दों का जवाब देंगे मंत्री
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
लोकसभा में शून्यकाल के दौरान उठाए गए हर मुद्दों का जवाब देने के लिए संबंधित मंत्री बाध्य होंगे। इस दौरान चुनिंदा सवालों का जवाब मंत्री उसी दिन सदन में देंगे, बाकी सवालों का जवाब सदस्यों को मंत्री की ओर से लिखित में उपलब्ध कराया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा स्पीकर ने इस दिशा में विशेष पहल की है। बता दें बृहस्पतिवार को शून्यकाल में नई परिपाटी की शुरुआत हुई।
