संसदीय समिति ने कहा: एनसीसी कैडेट और खिलाड़ियों की हो एनडीआरएफ में भर्ती
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
संसदीय समिति ने सिफारिश की है कि एनसीसी कैडेट और खिलाड़ी एनडीआरएफ में शामिल किए जाएं। संसदीय समिति के मुताबिक, इससे देश के हर जिले में एनडीआरएफ की मजबूत टीम तैयार होगी। समिति ने वार्षिक रिपोर्ट में जंगलों में आग की बढ़ती वारदातों के मद्देनजर इनको एनडीआरएफ के दायरे में लाने का भी सुझाव दिया। समिति ने कहा, जहां एनडीआरएफ की क्षेत्रीय टीमें नहीं हैं वहां उनका गठन होना चाहिए।
