रजनीकांत टीम बोली, किसी भी दल में जाने के लिए स्वतंत्र हैं आरएमएम के सदस्य
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए सुपरस्टार रजनीकांत ने चुनावी सियासत में नहीं आने का फैसला कर लिया है। वहीं सोमवार को रजनीकांत की टीम ने कहा कि रजनी मक्कल मंदरम के सदस्य संगठन छोड़कर अन्य दलों में जाने के लिए स्वतंत्र हैं। लेकिन दूसरी पार्टी ज्वाइन करने के बाद भी प्रशंसकों को यह नहीं भूलना चाहिए कि वे रजनी के फैंस हैं। यह बयान ऐसे समय आया है जब आरएमएम के कई जिला प्रमुखों ने डीएमके का दामन थामा।
