पाकिस्तान के खिलाफ अमेरिका में पश्तूनों का विरोध प्रदर्शन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Dainik Jagran
पश्तून तहफुज मूवमेंट ने अली वजीर की अवैध नजरबंदी और अफगानिस्तान में पाकिस्तान के छद्म युद्ध के खिलाफ न्यूयॉर्क में विरोध प्रदर्शन किया। अली वजीर पाकिस्तान में मानवाधिकारों के उल्लंघन और सैन्य उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाते रहे हैं। न्यूयॉर्क और कनेक्टिकट में पार्टी के सदस्यों ने कार रैली में बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। उन्होंने अली वजीर की तत्काल रिहाई और अफगानिस्तान में पाकिस्तानी छद्म युद्ध की समाप्ति की मांग की।
