पशुपति कुमार पारस को लोक जनशक्ति पार्टी का मुखिया चुना गया
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Dainik Bhaskar
एलजेपी के बागी विधायकों ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में पारस गुट की कमान पशुपति कुमार पारस के हाथों में सौंपी। बैठक में पहुंचे सभी 71 सदस्यों ने उन्हें समर्थन दिया। शाम 5 बजे आधिकारिक ऐलान हुआ। बैठक सूरजभान के निवास पर हुई। 10 प्रस्तावकों ने पारस का नाम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए रखा था। सांसद चंदन ने कहा कि पशुपति को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाएगा।
