IT विभाग ने बढ़ाई लालू परिवार की मुश्किलें, जब्त होगी 3.7 करोड़ की बेनामी संपत्ति
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
इन दिनों रिम्स में भर्ती RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की मुसीबतें थमने का नाम नहीं ले रही है. इसी बीच IT विभाग ने लालू और उनके परिजनों की मुश्किलों को और बढ़ा दिया है. सूत्रों के मुताबिक, IT विभाग की प्रथम अपीलीय अथॉरिटी ने लालू यादव समते परिजनों की 3.7 करोड़ की संपत्ति को जब्त करने के आदेश पर मुहर लगा दी है. इस कार्रवाई में उनके बंगले और नोटबंदी के दौरान खुले कई खातों को जब्त किया जाएगा.
