पेंटागन ने नाटो को चेताया, 'जोखिम भरा' है यूक्रेन को लड़ाकू विमान देना
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: MSN
1.5 खरब डॉलर की बहुपक्षीय वित्तीय मदद के हिस्से के रूप में यूक्रेन व सहयोगी देशों को 13.6 अरब डॉलर की मदद के प्रस्ताव को अमेरिका के निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव से मंजूरी मिली। दूसरी तरफ यूक्रेन की हर संभव मदद करने का दावा करने वाले अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन ने नाटो को आगाह किया है कि यूक्रेन को लड़ाकू विमान देना बहुत जोखिम भरा होगा। अमेरिका ऐसे किसी भी प्रस्ताव का विरोध करेगा।
