x

सचिन तेंदुलकर को नसीहत देने पर लोगों ने NCP चीफ शरद पवार पर निकाली भड़ास

Shortpedia

Content Team
Image Credit: shortpedia

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी मुखिया शरद पवार ने भारत रत्न सचिन तेंदुलकर को सोच समझकर बोलने की नसीहत दी तो सोशल मीडिया यूजर्स भड़क उठे. उन्होंने शरद पवार को ही नसीहत देना शुरू कर दिया. लोगों ने शरद पवार के बयान को सचिन तेंदुलकर को धमकी देने जैसा बताया. इसी के साथ कई सोशल मीडिया यूजर्स ने देश का नाम रोशन करने वाली सचिन तेंदुलकर की उपलब्धियों को शेयर करते हुए भी शरद पवार पर निशाना साधा.