श्रीलंका में बढ़ती महंगाई से त्रस्त जनता, राष्ट्रपति निवास पर धावा बोल रही भीड़ पर गोलीबारी में 10 घायल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
श्रीलंका में महंगाई व आवश्यक वस्तुओं की किल्लत के कारण हालात बिगड़ रहे हैं। प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। इस बीच भीड़ ने कोलंबो में राष्ट्रपति राजपक्षे के निवास में घुसने की कोशिश की। पुलिस ने गोलियां चलाईं तो 10 लोग घायल हुए। कोलंबो में गुरुवार रात कर्फ्यू लगाया गया था। जो शुक्रवार सुबह हटा दिया गया। राष्ट्रपति निवास के आसपास वाहनों का मलबा पड़ा दिखा।
