'नो वर्ल्ड वॉर 3' के पोस्टर लेकर सड़कों पर उतरे लोग, पुतिन के खिलाफ की नारेबाजी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: AFP
असंख्य लोग रविवार को सड़कों पर यूक्रेन के झंडे के नीले और पीले रंग के कपड़े पहने और 'नो वर्ल्ड वॉर 3' के पोस्टर लेकर यूक्रेन के साथ एकजुटता दिखाने के लिए उतरे। प्रदर्शनकारियों ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ बर्लिन से बगदाद और क्विटो तक, 'शर्म करो' के नारे लगाए। इतना ही नहीं कुछ लोगों ने 'पुतिन कातिल' और 'राक्षस को रोको' जैसे नारों के साथ बैनर लहराए।
